फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथ लगाते ही उखड़ गईं गोआश्रय स्थल की दीवार की ईंटें

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। नगर पंचायत निघासन में निर्माणाधीन कान्हा गोआश्रय स्थल के निरीक्षण में बृहस्पतिवार को एसडीएम को कई खामियां मिलीं। एसडीएम और जेई के नवनिर्मित दीवार पर हाथ लगाते ही ईंटें उखड़ने लगीं। निर्माण सामग्री में मानक से अधिक बालू का उपयोग होता पाया गया। निर्माण कार्य में अनियमितता की जांच के लिए सामग्री और ईंटों को लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम राजीव निगम, पीडब्ल्यूडी के जेई पीके सरोज, जेई अरविंद यादव निर्माण कार्य के निरीक्षण के लिए रात में कान्हा गोआश्रय स्थल पहुंचे। वहां उन्हें बीम के नीचे पीली ईंट लगी मिलीं। निर्माण कार्य में सीमेंट और मौरंग के स्थान पर बालू का अधिक प्रयोग किया गया था। कई जगह बालू के ढेर लगे मिले। एसडीएम राजीव निगम ने पैर मारकर दीवार तोड़ दी। सभासद प्रतिनिधि अमित का आरोप है कि गोआश्रय स्थल में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। यदि गहनता से जांच की जाए तो सच्चाई सामने आएगी।


निरीक्षण में अव्वल ईंटों के ढेर पर जमी मिली घास

एसडीएम को जांच के दौरान अव्वल ईंट का ढेर मिला। हालांकि ईंट का प्रयोग न होने के कारण उस पर घास जम गई थी। खराब ईंट लगाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। वहीं सरिया, टीन का तख्ता, लोहे के एंगल आदि भी मानक विहीन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेई के साथ कान्हा गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। जांच में कई खामियां मिली हैं। निर्माण सामग्री और ईंट का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है।
राजीव निगम, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें