फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पूरी तरह से सील रहा बाॅर्डर, इमरजेंसी सेवाएं रहीं बहाल

विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल में कर्फ्यू के दौरान पेट्रोल लेने के पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गौरीफंटा/पलियाकलां। नेपाल में जेन-जी के आंदोलन के बाद हुए उग्र प्रदर्शन और तख्तापलट को देखते हुए सील किया गया भारत-नेपाल सीमा का गौरीफंटा बाॅर्डर बृहस्पतिवार को भी पूरी तरह से बंद रहा। जगह-जगह चेकिंग करने के बाद भारतीय महानगरों से लौटने वाले नेपालियों को सीमा पार जाने दिया गया। धनगढ़ी से आने वाले भारतीय नागरिकों को भी आईडी प्रूफ चेक करने के बाद ही इस पार आने दिया गया। गौरीफंटा बॉर्डर से केवल इमरजेंसी सेवाओं की ही छूट दी गई।
विज्ञापन


एसएसबी के गौरीफंटा सहायक कमांडेंट विवेक यादव ने बताया कि नेपाल में जारी जेन-जी आंदोलन के चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी गौरीफंटा बाॅर्डर से नेपाली नागरिकों के भारत आने पर पूरी तरह से पाबंदी लगी रही। भारतीय महानगरों से नेपाल लौटने वाले नेपाली नागरिकों को चेकिंग के बाद ही सीमा पार नेपाल जाने दिया गया। नेपाल में बवाल के चलते वहां से भारतीय लोगों के आने पर उनकी आईडी भी चेक की गई।
बताया कि बॉर्डर पर पुलिस, एसएसबी के साथ ही पीएसी बल को भी तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा मोहाना नदी घाट पर एसएसबी जवानों द्वारा पेट्रोलिंग व गश्त बढ़ा दी गई है। उधर, बाॅर्डर पर मालवाहक वाहनों की लाइनें लगी हुई हैं और उनके चालकों का कहना है कि अभी तक कोई स्थिति साफ नहीं हो सकी है। इसके कारण वह वापस भी नहीं जा रहे हैं। ऐसा इसलिए है कि जब तक वह माल खाली नहीं करते हैं तब तक वह बाॅर्डर पर ही रहेंगे। खाने-पीने का इंतजाम करने में उनको भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन






पिलरों के अलावा जंगली रास्तों पर नजर बनाए रहे अधिकारी
-पैदल सुरक्षा एजेंसियों संग की गश्त व पेट्रोलिंग
गौरीफंटा/पलियाकलां।
नेपाल में हिंसा व आगजनी की हुई घटनाओं के साथ नेपाली जेलों से कैदियों के फरार होने की गंभीरता को देखते हुए बाॅर्डर पर अधिकारियों ने डेरा जमा लिया है। बृहस्पतिवार को भी एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार, सीओ यादवेंद्र यादव, एसएसबी अधिकारियों व वन विभाग की टीम के साथ गश्त करते रहे। कुआं नंबर आठ के पास गश्त की गई और पिलरों को भी देखा गया। साथ ही अधीनस्थों को लगातार निगरानी करने के दिशा-निर्देश भी जारी किए।
नाकाबंदी कर पूरे बाॅर्डर को सील करते हुए जंगली रास्तों पर भी प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है। जंगली रास्तों से आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। उधर, दोपहर बाद एसएसबी, पुलिस व वन विभाग की टीम ने पिलर संख्या 753 व मोहाना नदी घाट तक संयुक्त पेट्रोलिंग की। जिले की 101 खुली सीमा होने के चलते गौरीफंटा क्षेत्र व मोहाना नदी घाट पर गश्त व पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। डिगनिया, सूड़ा क्षेत्र में भी चेकिंग की जा रही है। संवाद


नेपाल में कर्फ्यू जारी, सड़कों पर
सेना के वाहनों ने किया मार्च

धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में आंदोलन के बाद भी अब कर्फ्यू लगा हुआ है। 30 घंटे बाद जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में थोड़ी ढील दी है। बृहस्पतिवार को आदेश पारित करते हुए सुबह छह बजे से दस बजे व शाम पांच से दस तक ढील देने की बात कही है। जगह-जगह सेना के जवानों की तैनाती की गई है।

नेपाली सेना द्वारा नेपाल में आंदोलन में अराजक तत्वों व विभिन्न समूह द्वारा घुसपैठ कर सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ व लूटपाट व आक्रमण की संभावना को लेकर निषेधाज्ञा व कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए थे। इसके चलते बुधवार से देश भर में दोपहर 12 बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया था, जो कि बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। हालांकि कर्फ्यू में थोड़ी ढील गई है।
सुबह छह बजे से दस बजे व शाम पांच बजे से रात दस बजे तक थोड़ी ढिलाई बरती जाएगी। उधर, सेना के बख्तर बंद वाहनों ने सड़कों पर पेट्रोलिंग की। साथ ही सेना ने सरकारी कार्यालयों व बाजार में जगह-जगह सेना के जवानों की तैनाती भी की गई है। धनगढ़ी बाजार में सुबह गली के अंदर की कुछ दुकानें खुली थीं जिन्हें सेना के जवानों ने कर्फ्यू के चलते बंद करा दिया। करीब 30 घंटों से कर्फ्यू जारी रहा। जिससे आम नागरिकों को खासी परेशानी हुई। संवाद

धनगढ़ी-नेपाल में कर्फ्यू के दौरान पेट्रोल लेने के पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। स्रोत : सोशल मीडिया

धनगढ़ी-नेपाल में कर्फ्यू के दौरान पेट्रोल लेने के पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। स्रोत : सोशल मीडिया

धनगढ़ी-नेपाल में कर्फ्यू के दौरान पेट्रोल लेने के पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। स्रोत : सोशल मीडिया

धनगढ़ी-नेपाल में कर्फ्यू के दौरान पेट्रोल लेने के पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। स्रोत : सोशल मीडिया

धनगढ़ी-नेपाल में कर्फ्यू के दौरान पेट्रोल लेने के पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। स्रोत : सोशल मीडिया

धनगढ़ी-नेपाल में कर्फ्यू के दौरान पेट्रोल लेने के पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें