पंजाबी काॅलोनी में दुकान से उठती आग की लपटें। संवाद
लखीमपुर खीरी। पंजाबी काॅलोनी गेट के पास मंगलवार की रात एक इलेक्ट्रिक वर्कशॉप में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें निकलती देख अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। शहर के मोहल्ला गोट्टैयाबाग निवासी अशरफ खान ने बताया कि पंजाबी काॅलोनी में उसकी कोल्ड लाइन रिपेयरिंग एंड स्पेयर्स नाम से दुकान है। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे आग लगने की जानकारी हुई। दुकानदार ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। भुक्तभोगी ने बताया फ्रिज, एसी, गीजर, वाशिंग मशीन के साथ स्पेयर्स रखे थे। कुछ ग्राहकों का भी सामान था। संवाद