फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन से लापता युवक का शव शारदा बंधे में मिला

Sun, 25 Oct 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक संतोष कुमार
विज्ञापन
बिजुआ। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के हजूरपुरवा गांव निवासी संतोष कुमार (38) पुत्र धनीराम का शव रविवार सुबह पूजागांव के सामने शारदा बंधे के पानी में उतराता मिला। 22 अक्तूबर की रात संतोष घर से निकले थे। फिर नहीं लौटे थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि संतोष के घर न लौटने पर रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। शनिवार को पूजागांव के पास टावर के निकट उनके कपड़े मिले तो अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने फूलबेहड़ थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
रविवार सुबह बंधे की ओर गए ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। परिजनों ने उसकी पहचान संतोष कुमार के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें