फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतक मोनू के छोटे भाई से जानकारी लेते सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह-संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में मल्हपुर गड़रिया निवासी ट्रक चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। युवक बुधवार शाम को घर से निकला था। परिजनों को जब जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने युवक की पीट-पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के मल्हपुर गड़रिया निवासी मोनू दीक्षित (22) बुधवार शाम अपने घर से निकला था। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। बृहस्पतिवार सुबह मोनू दीक्षित का शव सिकंदराबाद-कस्ता मार्ग किनारे गड़रिया चौराहे के पास खेत में पड़ा मिला तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने कहा कि मोनू दीक्षित की कमीज के बटन खुले थे। पैंट की बेल्ट खुली थी और शरीर पर चोट के निशान थे।
सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह और प्रभारी निरीक्षक नीमगांव आलोक कुमार धीमान भी मौके पर पहुंचे। इस बीच परिजनों ने शव उठाने से पहले हत्या का आरोप लगाकर कुछ देर हंगामा किया। बाद में इंस्पेक्टर ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया तो परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

इधर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित किया गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



मृतक के शरीर पर जाहिरा चोट नहीं है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। - शमशेर बहादुर सिंह, सीओ, मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें