फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कमरे में कुंडे से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 14 Mar 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक श्याम सिंह। फाइल फ़ोटो
विज्ञापन
मितौली। कस्बा मितौली में छोटी नहर के पास रहने वाले श्याम सिंह उर्फ कल्लू (28) पुत्र स्व. रामनारायण का शव शनिवार को घर के कमरे में कुंडे से लटकता मिला।
विज्ञापन

मृतक की मां सुमन देवी ने बताया कि वह बेटे को घर पर छोड़कर बैंक गई थीं। करीब एक घंटे बाद लौटने पर मकान का एक कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई तो श्याम सिंह का शव रस्सी के सहारे कुंडे से लटका मिला। सूचना पर थाना प्रभारी महेश पाठक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक श्याम अयोध्या में एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था और होली पर घर आया हुआ था। बताया गया कि वह एक लड़की से विवाह करना चाहता था, लेकिन लड़की पक्ष इसके लिए तैयार नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें