फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहर में कुत्तों को नहलाने गए व्यक्ति का मिला शव

Sun, 15 Jun 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। कुत्ते को नहलाने गए एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव दूसरे दिन नहर से बरामद हुआ है। सीतापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी रमेश (50) शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे भीषण गर्मी में अपने कुत्ते को नहलाने के लिए सीतापुर ब्रांच की बड़ी नहर पर गए थे। बताते है कि तभी सीतापुर जिले के गंगापुर गांव के पास उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। रविवार शाम करीब 5 बजे उसका शव नहर में उतरता पाया गया। सूचना पर पहुंची बड़ागांव चौकी पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें