लखीमपुर खीरी। जनपद के राशन उपभोक्ताओं को जुलाई का राशन जून में ही मिल जाएगा। पूर्ति विभाग ने कोटेदारों को आपूर्ति दे दी है। शासन से तिथि घोषित होते ही वितरण शुरू करा दिया जाएगा। जून का राशन बांटा जा चुका है।
जनपद में 8.26 लाख राशन उपभोक्ता हैं, जिनको प्रत्येक माह सरकार की ओर से नि:शुल्क राशन दिया जाता है। अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर पांच किलो अनाज प्रति यूनिट हर महीने कार्ड धारकों को दिया जाता है। जून का राशन 30 मई से 10 जून तक 94 प्रतिशत बांटा जा चुका है। अब जुलाई का राशन जून में ही वितरण की तैयारी चल रही है। कोटे की दुकानों में अनाज पहुंच चुका है।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि निदेशालय से अभी वितरण की तारीख तय नहीं की गई है। जैसे ही तारीख तय होती है। राशन का वितरण शुरू हो करा दिया जाएगा। वितरण से पहले पीओएस मशीनों को अपडेट किया जाएगा।