फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शाहपुर में खेत के पास मिला मजदूर का शव

Wed, 23 Jul 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर में बुधवार देर शाम एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के पास चकरोड पर मिला। उसकी पहचान मनौजी (45) पुत्र बीपति के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मनौजी भानपुर निवासी रामजी के यहां पशुओं की देखभाल करने का काम करते थे। वह भानपुर में ही अपने मामा मेवालाल के यहां रहते थे। सुबह घर से निकले मनौजी की शाम को मौत होने की सूचना मिली। भीरा कोतवाली प्रभारी गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि मृतक मूल रूप से पलिया का रहने वाला था। वह अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। शव पर खेतों में लगे तारों से लगी चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें