फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पृथ्वीपुरवा चौराहे पर छह दिन बाद भी नहीं बदला गया फुंका ट्रांसफाॅर्मर

Thu, 30 Apr 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चौराहे पर फुंका ट्रांसफाॅर्मर। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
मझगईं। बिजली उपकेंद्र निघासन क्षेत्र के अंतर्गत पृथ्वीपुरवा चौराहे पर पिछले छह दिनों से ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है। इससे भीषण गर्मी में व्यापारियों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है।
विज्ञापन

बिजली न होने का सबसे ज्यादा असर बाजार पर पड़ा है। दुकानों में पंखे और कूलर बंद रहने से दुकानदार दिनभर गर्मी से परेशान रहते हैं, वहीं ग्राहकों की संख्या भी कम हो गई है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि विभाग ने बीच में एक नया ट्रांसफॉर्मर लगाया था, लेकिन वह कुछ ही देर में दोबारा फुंक गया। इसके बाद से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है।
इस संबंध में उपकेंद्र अधिकारी सुभाष कश्यप ने बताया कि मामले की जानकारी विभाग को है। पहले लगाया गया ट्रांसफॉर्मर अत्यधिक लोड के कारण जल गया था। क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया गया है कि कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और बृहस्पतिवार शाम तक नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें