फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Sun, 06 Dec 2015 11:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत पद पर तीसरे चरण में लखीमपुर, नकहा, ईसानगर और धौरहरा ब्लाक में होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने बूथ तक तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को ब्लाक मुख्यालयों ने चारों ब्लाकों के लिए 961 बूथों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इनमें 3844 कर्मचारी शामिल थे। इस दौरान मतदान ड्यूटी से बचने के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर कर्मचारी कन्नी काटते दिखे। ईसानगर में महिला और पुरुष कर्मचारियों ने ड्यूटी से बचने के लिए घंटों अपना मोबाइल तक स्वीच आफ रखा। इस पर ईसानगर के आरओ ओपी सिंह ने नाराजगी जताई। कर्मचारियों पर नकेल कसने के लिए एसडीएम धौरहरा ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव और सीओ मनोज यादव ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। जिसके बाद ही कर्मचारियों को नियंत्रित किया जा सका।
विज्ञापन

पोलिंग बूथों पर पहुंचने के लिए रविवार को सुबह सात बजे से ही ब्लाक मुख्यालयों पर कर्मचारयिों का आमद शुरू हो गई थी। लखीमपुर ब्लाक के कर्मचारियों को रवाना करने टेबिलों पर बूथ चार्ट रखा गया था। इस चार्ट मेें ही कर्मचारियों की ड्यूटी दर्ज थी। जिसे दखेने के लिए कर्मचारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ड्यूटी की जानकारी होने के बाद कर्मचारियों को संबंधित बूथ की मतदाता सूची, चुनाव सामग्री समेत तमाम कागजात दिए गए। लखीमपुर के आरओ जितेंद्र सिंह परमार ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को उनके बूथ पर रवाना कर दिया गया। वहीं नकहा ब्लाक के 207 बूथों पर 868 कर्मचारियों को रवाना किया गया। आरओ डीपी सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों को संबंधित बूथ की चुनाव सामग्री दे दी गई है। इसी क्रम में धौरहरा ब्लाक में भी सुबह से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। आरओ दिग्विजय कुमार ने बताया कि 169 पोलिंग बूथों पर 676 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन्हें शांतिपूर्वक मतदान कराने का निर्देश दिया।
लाचार महिलाओं को भी करनी पड़ी ड्यूटी
लखीमपुर खीरी। एनआईसी में चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए आए दिन कर्मचारियों की भीड़ देखी गई, कई कर्मचारी ड्यूटी कटवाने में सफल भी रहे, लेकि इन लाचार महिलाओं पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी। जिसकी वजह से बांकेगंज निवासी कर्मचारी सावित्री भार्गव को अपने एक साल के बच्चे को गोद में लेकर मीरपुर पोलिंग बूथ पर ड्यूटी करने जाना पड़ा। वहीं डिम्हौरा निवासी साविता खरे की तबियत खराब होने के बाद भी उन्हें चुनाव ड्यूटी से छुट्टी नहीं दी गई।
विज्ञापन

ईसानगर। विकास खंड में तीसरे चरण के चुनाव के लिए 248 बूथ की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिसे लेकर सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई। आरओ ओपी सिंह नेे सभी पार्टियों को उनकी ड्यूटी के साथ स्टेशनरी व पोलिंग बाक्स के साथ निर्धारित वाहनों से बूथों पर रवाना होने के निर्देश दिए। यहां लोग चुनाव ड्यूटी से बचने व कटवाने के लिए जुगाड़ और बहाना बनाते दिखे। जिससे पीठासीन अधिकारी अपनी पार्टियों के कर्मचारियों के लिए परेशान दिखे। देरशाम तक इंतजार के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट व आरओ ने उनके कार्रवाई का निर्देश दिया, तब जाकर कर्मचारी ड्यूटी पर जाने को तैयार नजर आए।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें