फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अंगद-रावण संवाद का मंचन देख मंत्र मुग्ध हुए दर्शक

Tue, 25 Nov 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अंगद रावण संवाद का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
पसगवां। जंगबहादुरगंज में हो रही रामलीला में कलाकारों ने अंगद-रावण संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला में कलाकारों ने दिखाया कि श्रीराम अंगद को शांति प्रस्ताव लेकर रावण के पास भेजते हैं। अंगद रावण की सभा में पहुंचते हैं। वार्तालाप से क्रुद्ध होकर रावण अंगद के वध का आदेश देता है। यह सुन अंगद रावण की सभा में अपना पैर जमा देते हैं। अंगद कहते हैं कि वध करना तो दूर कोई उनका पैर उठा दे तो वे राम की सेना सहित वापस हो जाएंगे। कोई भी योद्धा उनका पैर नहीं उठा सका।
विज्ञापन

अंत में अंगद का पैर उठाने रावण खुद पहुंचा तो अंगद ने पैर हटा लिया और कहा कि पैर पकड़ना है तो भगवान श्रीराम के पकड़ो। इससे तुम्हें पापों से मुक्ति मिलेगी। इसी दौरान रावण का मुकुट जमीन पर गिर गया।अंगद ने रावण के मुकुट को उठाकर रामादल में फेंक दिया। रावण के सभा के दरबारी वध करने के लिए पकड़ने दौड़े, लेकिन अंगद को कोई पकड़ नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें