फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुछ दिन पहले बनी डामर सड़क लगी उखड़ने, घास भी जमी

Tue, 02 Dec 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं सै खैरहनी होकर पचपेड़ा जाने वाली सड़क की सामग्री दिखाते बच्चे। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
मझगईं। खैरहनी से पचपेड़ा संपर्क मार्ग पर हाल में बनी डामर सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी है। पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए गए एक किलोमीटर निर्माण कार्य में सड़क पर जगह-जगह उभार आ गया है। हालात ये हैं कि सड़क के बीचोंबीच घास तक तेजी से उग आई है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


ग्रामीण राममोहन, चंदन, अंकित, सुधीर आदि ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं किया गया और डामर की परत बेहद पतली बिछाई गई है। किसानों की गन्ना भरी ट्रॉली सड़क से गुजरने पर ही सड़क टूटने लगी है। कुछ बच्चाें ने अपने हाथों से सड़क की परत उखाड़ दी।
मामले में जेई पीके सरोज ने बताया कि जब तक सड़क पर बड़े वाहन, ट्रक नहीं चलेंगे, तब तक डामर सड़क पर घास उगना सामान्य बात है। अधिकारियों द्वारा अटपटा बयान देने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पड़ताल करने के साथ ही दोष अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें