फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल ले जाकर बेचने जा रहा था चोरी की बाइक, पकड़ा गया आरोपी

Sun, 07 Jun 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन/फरधान। चोरी की मोटरसाइकिल नेपाल ले जाकर बेचने की कोशिश कर रहे एक युवक को एसएसबी और फरधान पुलिस की संयुक्त टीम ने मरिया घाट पर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

फरधान पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र से पांच जून की रात एक मोटरसाइकिल चोरी हुई है और उसे नेपाल ले जाकर बेचे जाने की आशंका है। सूचना पर एसएसबी और फरधान पुलिस ने मरिया घाट पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
शनिवार शाम करीब 6:50 बजे नेपाल की ओर जा रही मोटरसाइकिल संख्या यूपी 31 एपी 3787 को रोककर जांच की गई। चालक ने अपना नाम मुस्लिम खान निवासी ग्राम रामापुर, थाना सदर, जिला लखीमपुर खीरी बताया।
विज्ञापन

पुलिस और एसएसबी के अनुसार कागजात मांगने पर युवक ने मोटरसाइकिल चोरी की होने और उसे नेपाल में बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर मोटरसाइकिल समेत फरधान पुलिस को सौंप दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें