पसगवां पुलिस ने नकटी मकसूदपुर के एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया। राम सिंह पवार ने बताया कि गत छह दिसंबर को कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी से गांव के एक युवक ने छेड़खानी की थी। जब किशोरी ने घर में शिकायत की तो विपक्षियों ने उल्टे किशोरी के घरवालों की पिटाई कर दी।
पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी, जबकि इस मामले में विपक्षियों को काफी चोंटे आई थी। बहरहाल उचौलिया चौकी प्रभारी राम सिंह पवार ने छेड़छाड़ के आरोपी बबलू उर्फ दिनेश कुमार को अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मदी की अदालत में पेश किया, पुलिस के तर्क से अदालत संतुष्ट हुई और मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने उसकी जमानत खारिज कर जेल भेज दिया।