गोला गोकर्णनाथ। पुलिस ने वध करने के लिए गोवंशीय पशु को लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव बक्खारी के निकट उल्ल नदी के किनारे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना हाल पता भुड़वारा निवासी तौहिद उर्फ बातून बताया। उसके पास से एक गोवंशीय पशु, एक बाइक, एक चाकू व एक कुल्हाड़ी आदि बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज पर चालान भेज दिया है। बैल को ग्राम बक्खारी के निवासी रामू के सुपुर्द किया गया। संवाद