फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आरोपी दे रहे धमकी, डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदानगर। ग्रामीण ने जमीन विवाद में जान माल का खतरा बता डीएम से आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शारदानगर के खैरपुरवा मुड़ी निवासी उपेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले घर में निर्माण कराते समय गांव के ही मुनवा से कहासुनी हो गई थी। उपेंद्र का आरोप है कि मुनवा ने अपने घरवालों के साथ मिलकर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बचाव में आई पत्नी को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी का चालान भेज दिया था। पीड़ित का आरोप है, शेष आरोपी बदला लेने की धमकी दे रहे हैं। इससे वह उसका परिवार दहशत में है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें