फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पंजाब से बहन ने भेजी खालिस्तान जिंदाबाद लिखी टी शर्ट

विज्ञापन
खालिस्तानी जिंदाबाद लिखी टीशर्ट को पहने युवक- सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव निवासी एक युवक ने खालिस्तान जिंदाबाद लिखी टी-शर्ट पहनी तो लोगों ने विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट वायरल कर दी। पोस्ट लगातार दो दिन से वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट में खीरी जिले की मोटर साइकिल पर सवार युवक शाहजहांपुर में घूमता नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच की तो युवक खीरी जिले का ही निकला। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह नीमगांव के गोविंद नगर का रहने वाला है। युवक ने अपना नाम गवेंद्र सिंह गिल बताया है। गवेंद्र ने बताया कि उसकी बहन, जो कि पंजाब में रहती है, ने सात से आठ जोड़ी कपड़े भेजे थे, जिसमें यह टी-शर्ट भी थी। उसका कहना था कि पंजाब में मंदिर के आसपास इस तरह की टी-शर्ट खुलेआम बिक रहीं हैं, इसलिए वह यहां भी पहनकर घूम रहा था।
खास बात यह है कि जब युवक को हिरासत में लिया गया तब भी वह खालिस्तान जिंदाबाद लिखी टीशर्ट पहने था। युवक से टी-शर्ट उतरवाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूरे मामले में अपराध इंस्पेक्टर हरिप्रकाश यादव ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



मोटर साइकिल से पकड़ में आया आरोपी
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट में युवक जिस मोटर साइकिल पर सवार दिखाई दे रहा है, वह खीरी जिले की थी। मोटर साइकिल पर लिखे नंबर से जब पुलिस ने जांच की तो युवक बेहजम चौकी क्षेत्र का निकला। पता मिलते ही पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें