थारू जनजाति बाहुल्य क्षेत्र रामनगर चंदनचौकी में थारू माह/ दिवाली महोत्सव 19 से 29 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है, जिसमें जिले भर के डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। हालत यह है कि जिले में इस समय वायरल बुखार के प्रकोप के कारण अस्पतालों में भीड़ लग रही है और अस्पताल में डाक्टर नहीं।
शनिवार को अमर उजाला टीम दिन में 11.00 बजे जिला अस्पताल गई। मोहर्रम का अवकाश होने के कारण अस्पताल की ओपीडी 12.00 तक ही थी, ओपीडी में सिर्फ एक फिजीशियन और एक सर्जन ही बैठे थे। दो अन्य फिजीशियन की कुर्सी खाली पड़ी थी। पता करने पर मालूम हुआ कि दूसरे फिजीशियन आरके वर्मा की ड्यूटी थारू मेले में लगी है। डॉ.आरके वर्मा के कक्ष के बाहर देर तक मरीज बैठे रहे तब पता चला कि वह नहीं आएंगे। इसके बाद वे निराश वापस चले गए। महिला अस्पताल के रेडियोलाजिस्ट डॉ.एसके नायक की ड्यूटी भी लगी होने के कारण अल्ट्रासाउंड कराने वाली महिलाओं की भीड़ जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में लगी थी। जानकारी करने पर ये भी पता चला कि जिला अस्पताल के एक सर्जन, एक पैथोलोजिस्ट, जिला महिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट, एक आर्थोपैडिक सर्जन तथा एक बाल रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी थारू माह/ दिवाली महोत्सव में लगी है।
सीएमओ डॉ.वीके साहू ने बताया कि थारू क्षेत्र के लोग बेहतर चिकित्सा सेवा
से वंचित रह जाते हैं। इतनी दूर चलकर जिला अस्पताल नहीं आ पाते हैं, इसलिए
डाक्टरों को थारू मेले में लगाया गया है। जिला अस्पताल से जिस विभाग में दो
डॉक्टर हैं, उनमें से एक को लगा दिया गया है। इसलिए मरीजों को कोई दिक्कत
नहीं है और न ही व्यवस्था प्रभावित होने देंगे।
बिजुआ में बचा महज चार लोगों का मेडिकल स्टाफ
बिजुआ। बिजुआ सीएचसी में 30 बेड का अस्पताल है, जिसमें कई बेड टूट चुके हैं, लेकिन एक सरकारी फरमान के बाद अस्पताल से 15 बेड एक गाड़ी में लादकर थारू इलाके में चल रहे कार्यक्रम में भेज दिए गए हैं। अब बिजुआ में महज सात से आठ बेड रह गए हैं। ऐसे में अस्पताल से बेड चले जाने से प्रसव के कुछ घंटे बाद ही प्रसूता को छुट्टी देना मजबूरी बन गया है। क्योंकि नए मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड खाली कराने करना जरूरी है।
ये डॉक्टर गए रामनगर चंदनचौकी
चिकित्सक पद नाम तैनाती का स्थान
डॉ नूतन मेहरोत्रा स्त्री रोग विशेषज्ञ गोला और फूलबेहड़
डॉ प्रकाशिनी उपरोक्त उपरोक्त
डॉ सुषमा सिंह उपरोक्त उपरोक्त
डॉ अखिलेश वर्मा जनरल सर्जन जिला अस्पताल
डॉ सतीश वर्मा उपरोक्त उपरोक्त
डॉ आरएस मधौरिया फिजीशियन जिला अस्पताल
डॉ राजकुमार वर्मा उपरोक्त उपरोक्त
डॉ हरिओम मिश्रा दंत रोग मोहम्मदी
डॉ वीपी सिंह उपरोक्त पलिया
डॉ केपी सिंह पैथालोजिस्ट जिला अस्पताल
डॉ रामनाथ उपरोक्त उपरोक्त
साजिद खान एलटी पलिया
अवधेश कुमार उपरोक्त उपरोक्त
डॉ एसके नायक रेडियोलॉजिस्ट जिला महिला अस्पताल
डॉ अतुल कुमार द्विवेदी आर्थो सर्जन जिला अस्पताल
डॉ आरके वर्मा बाल रोग जिला अस्पताल
डॉ अनिल वर्मा बाल रोग जिला अस्पताल