फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना दिवस में आई 99 शिकायतें, 58 निस्तारित

विज्ञापन
थाना समाधान दिवस पर थाने में शिकायत सुनते एसपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को कुल 93 शिकायतें आईं। इनमें से 58 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण किया। थाना खीरी और फरधान में एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनी और उनका निस्तारण कराया।
विज्ञापन

एसपी विजय ढुल ने थाना खीरी और फरधान में फरियादियों की शिकायतें सुनी। दूसरे पक्ष को भी थाना बुलाकर आपसी बातचीत कर मामलों का निस्तारण कराया। सदर कोतवाली में एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह ने सात शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण कराया। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने सदर कोतवाली और फूलबेहड़ थाने में समस्याएं सुनी। इस दौरान कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक एसपी पांडेय भी मौजूद रहे। एसपी ने जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित व निष्पक्ष जांच कराकर समय से निस्तारण कराने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए। एसपी ने बताया कि कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 58 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की टीमें गठित कर मौके पर भेजी गई है।
-------------
फोटो संख्या 10एलकेएच405
पलियाकलां। एसडीएम डॉ अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शिकायतकर्ताओं की शिकायतेें सुनी गईं। जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह के साथ ही इलाके के लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
ममरी। हैदराबाद थाना में तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने भूमि विवाद से संबंधित छह शिकायतों में से दो शिकायतों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया गया। शेष मामलों के लिए अगली तिथि निश्चित की गई है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव और लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें