फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा कांड मामले में नहीं हो पाई गवाही

Wed, 04 Feb 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड मामले में बुधवार को भी अदालत में गवाह की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर बचाव पक्ष की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई कि लगातार गवाह अनुपस्थिति चल रहा है। इस पर अदालत ने अभियोजन की ओर से दिए गए स्थगन प्रार्थनापत्र को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को केस की सुनवाई के लिए तारीख लगाई है। तिकुनिया हिंसा कांड मामले में बनवीरपुर के रहने वाले गुरमीत सिंह रंधावा की गवाही के बाद जिरह पूरी होने के लिए सुनवाई लगातार जारी है। अभियोजन पक्ष की ओर से बुधवार को भी स्थगन अर्जी दे दी गई। इस पर बचाव पक्ष की ओर से तीव्र विरोध दर्ज किया गया, जिस पर अदालत ने स्थगन अर्जी को खारिज करने के साथ ही दोपहर बाद सुनवाई नियत कर दी।
इधर, अभियोजन पक्ष के प्रार्थनापत्र के खारिज होने की जानकारी के बाद डीजीसी और वादी के अधिवक्ता अदालत पहुंचे और अभियोजन गवाह से जिरह पूरी होने पर बल दिया। अगले दिन उसे हर हालात में पेश करने की बात कही। इस पर कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सुनवाई नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें