लखीमपुर खीरी। आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत 2000 से अधिक बच्चों का वजन व लंबाई न लेने पर जिले की 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। पोषण ट्रैकर एप पर हर माह वजन व लंबाई फीड करनी होती है, ताकि बच्चों की ग्रोथ पर निगाह रखी जा सके, लेकिन इन कार्यकर्ताओं ने तीन माह से यह काम नहीं किया।
रमियाबेहड़ ब्लाॅक के लोनियनपुरवा की कमरूननिशा, चमारन पुरवा की अनुपम, दनईगौढ़ी की रामावती, कंचनपुर द्वितीय की मंजू देवी, टहारा की निर्मला, चचहापुरवा की पूनम, कसावल की अजिंदर कौर ने जून और हथियाबोझ की सन्नो देवी ने अगस्त का मापन पोषण एप पर फीड नहीं किया।
निघासन के हक्कलपुर्वा की लज्जावती, टपरी की सुशीला देवी, सिंगहा खुर्द की अनामिका मिश्रा, दीदारू टांडा की रीता, गहरा फॉर्म की पूनम ने जून, जुलाई और अगस्त में बच्चों का वजन नहीं किया।
मितौली के ओढहरा की संतोष कुमारी, कंजड़पुरवा की रामदेवी ने जून-जुलाई और अगस्त की फीडिंग नहीं की है। फूलबेहड़ के पिपरावां की प्रमोदिनी ने जुलाई और खानपुर की विनय कुमारी ने जून का बच्चों के वजन का डाटा फीड नहीं किया है।
ईसानगर के काजीपुर की राजकुमारी ने जून और अगस्त, बीरसिंगपुर द्वितीय गुंजन, सिंगावर की बिट्टो देवी, कैरातीपुरवा की द्वितीय की रमनबीर कौर, बिलौली की महादेवी, अल्लीपुर द्वितीय की संध्या देवी, मूड़ी की शांति देवी, शेखनापुर की किरन श्रीवास्तव और गड़रियनपुरवा की पुष्पा देवी ने भी बच्चों का वजन मापन डाटा पोर्टल पर फीड नहीं किया है।
बेहजम के गांव मुगलीपुर की विजयी देवी, मड़िया की सावित्री देवी, सैदापुर की रत्ना देवी, लखहा की अर्चना देवी, बांकेगंज के अढौला की विद्यावती और बिजुआ के दौलतापुर की रेखा देवी ने भी डाटा फीड नहीं किया है। डीपीओ भारत प्रसाद ने बताया कि कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का अंतिम नोटिस जारी करने के साथ ही मानदेय भी रोका गया है।