पलियाकलां। मोहर्रम को लेकर ताजियों का प्रोग्राम मुकम्मल हो गया है।
26 जुलाई को आलम मोहल्ला बरबंडा से उठकर इकरामनगर, माहीगिरान, काकूपुरियान, चमन चौराहा, रंगरेजान तीन, खानकाह, जामा मस्जिद, शेर सिंह चैराहा, पुराने रास्तों पर गश्त करते हुए छोटी पलिया रोड पर बारा तक जाएंगे। यहां आसपास गांवों के अलम एकत्र होते हैं और मेला लगता है। 27 जुलाई को आठवीं का ताजिया माहीगिरान के चबूतरे से रात आठ बजे उठकर कई मोहल्ला होते हुए अपनी जगह पुराने चबूतरे माहीगिरान में सुबह पहुंचेंगे।
28 जुलाई को नवीं के ताजिए अपने-अपने चबूतरे पर पहुंचेगे और मोहल्ले की मस्जिदों की सलामी लेकर वापस आएंगे। इसके बाद 29 को दसवीं के ताजिए दोपहर 12ः30 बजे मोहल्ला माहीगिरान से उठकर पुराने बस अड्डे पर 03ः30 बजे तक एकत्र होंगे। जिसके बाद खानकाह होते हुए कर्बला तक पहुंचेंगे। यहां मेला भी लगेगा। संवाद