लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 26 जुलाई तक बीए, बीएससी व बीकाम के लिए छात्र छात्राएं बुधवार तक प्रवेश ले सकते हैं। बुधवार के बाद रिक्त सीटों के लिए दोबारा मेरिट सूची जारी की जाएगी।
जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डा. हेमंत पाल ने बताया कि स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश को लेकर मेरिट सूची जारी की गई थी। तय समय के बाद भी मेरिट सूची के तमाम छात्र-छात्राओं ने प्रवेश नहीं लिया है। प्रवेशार्थियों की दिक्कतों को देखते हुए प्रवेश तिथि बढ़ाई गई है। अब 26 जुलाई तक पहली मेरिट सूची के प्रवेश लिए जा सकेंगे। संवाद