फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: देवस्थान के पास नींव खोदने पर दो समुदायों में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली के सिंगारपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप पांडेय बाबा देवस्थान पर नींव खोदने की जानकारी पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। दूसरे समुदाय के लोगों पर देवस्थान के पास की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सिंगारपुर निवासी वीरेश सक्सेना ने बताया कि उन्होंने घर के समीप खाली पड़ी जमीन सीतापुर के अतरा गांव निवासी दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति को बेची थी। घर के नजदीक ही पांडेय बाबा देव स्थान है। शुक्रवार को खरीदार अपने कुछ साथियों को लेकर जमीन की प्लाटिंग करने पहुंचा था। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से पांडेय बाबा देव स्थान के पास भरी नींव खोदकर कब्जे का प्रयास किया गया।
पता चला तो आसपास के लोग जमा हो गए और विरोध किया। जमकर हंगामा हुआ था। रविवार को मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया। सलेमपुर कोन निवासी रामगोपाल पांडेय व ग्रामीणों ने भूमि क्रेता और सिंगारपुर निवासी व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पांडेय बाबा देवस्थान के करीब दस फिट जगह पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस जांच करने पहुंची तो भीड़ जमा हो गई। इस बीच दो समुदायों के बीच तनाव की बात सामने आई, लेकिन पुलिस ने इन्कार किया। पुलिस ने मामले की जांच होने की बात कह शांति बनाए रखने की अपील की। अपराध निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच करने पहुंची थी। भूमि विवाद है। राजस्व अधिकारियों को अवगत कराया गया है। तनाव जैसी कोई बात नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें