फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जनजातीय क्षेत्र में पात्रों को खोज रही विकसित भारत संकल्प यात्रा

विज्ञापन
लाभार्थी को आवास की चाबी सौंपते समाज कल्याण अ​धिकारी सुधांशू शेखर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पलिया ब्लॉक के ढ़किया एवं पिपरौला पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनजातीय गान के साथ जनजातीय समुदाय के नृत्य की बहार रही। थारू नृत्य की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। जनजाति महिला एवं पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की अब तक की सबसे व्यापक पहुंच वाली पहल है। परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करना है। इस दौरान ढकिया व पिपरौला में ग्रामीणों ने भी यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें