फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में तेंदुआ देख किसानों के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। रविवार की शाम और सोमवार की सुबह ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे बिहारीपुर फार्म निवासी किसानों के सामने अचानक तेंदुआ आने से उनके होश उड़ गए और मजदूरों में भगदड़ मच गई। उधर, रविवार की शाम सिंघाड़ा गांव के दक्षिण खेतों में दो बाघ एक साथ विचरण करते देखे गए, जिससे क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल है। तेंदुए के खेत में पहुंचने, पगचिह्न मिलने की पुष्टि वन कर्मियों ने भी की है।
विज्ञापन

बिहारीपुर फार्म के सरदार हरविंदर सिंह मंगी ने बताया कि रविवार की शाम वह महेशपुर रेंज जंगल से एक किमी दूर कठिना नदी के दहौरा घाट पर ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे इसी बीच तेंदुआ गन्ने से निकलकर ट्रैक्टर के सामने आ गया जिसे देख उनके होश उड़ गए और मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजबूरन उन्हें खेत में ट्रैक्टर लेकर भागना पड़ा। इसी फार्म के सरदार जसवीर सिंह जस्सा का कहना है कि सोमवार सवेरे तूलमेलगंज गांव के पश्चिम ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे इसी बीच तेंदुआ जंगल से निकलकर ट्रैक्टर के पीछे आ गया। शोर मचाने पर भी वह नहीं हटा तो उन्हें ट्रैक्टर लेकर भागना पड़ा। झाला वासियों के एकत्र होने पर तेंदुआ गन्ने में घुस गया, जिसके पगचिह्न खेत में बने मिले।
उधर हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सिंगहा निवासी ग्रामीणों ने वन कर्मियों को सूचना दी कि मोतीपुर गांव के दक्षिण रविवार को दो बाघ एक साथ विचरण करते देखे गए हैं, जिनकी दहशत में लोग खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह वनरक्षक श्याम किशोर शुक्ल आदि वन कर्मियों ने दोनों स्थानों का निरीक्षण कर बताया कि बिहारीपुर फार्म के पास तेंदुआ के पगचिह्न मिले हैं। जो वहां शिकार की तलाश में पहुंच गया होगा। लेकिन सिंगहा के दक्षिण खेतों में न तो पक्ष में मिले हैं और न ही बाघ लोकेशन मिली है। फिर भी फार्म वासियों और ग्रामीणों को सतर्क रहने, खेतों में समूह बनाकर जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें