फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक दिन में तीन डिग्री उछला तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अप्रैल माह की शुरुआत हो चुकी है और गर्मी दिन पर दिन अपने तेवर दिखा रही है। पारा लगातार बढ़ रहा है। दिन में हो रही तेज धूप अब लोगों को झुलसा रही है।
विज्ञापन

न्यूनतम पारा बढ़ने से रात में भी मौसम गर्म हो रहा है। बीते 24 घंटों में ही न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गया है। मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या भी बढ़ी हुई है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जबकि न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। लगातार पारा बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। सुबह से निकली धूप दोपहर में और भी तल्ख हो रही है। तेज धूप की वजह से कुछ ही देर में गला सूख रहा है। इसी वजह से जूस की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पैदल राहगीर व दो पहिया वाहन चालक धूप से बचने के लिए सिर पर गमछा और दुपट्टा ओढ़ रहे हैं। समय से पहले पड़ने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। साथ ही मई-जून की गर्मी को लेकर अभी से कयास लगाए जा रहे हैं। उधर, मौसम में हो रहे बदलाव के कारण खांसी, बुखार के मरीज बढ़े हुए हैं।
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों में अधिकांश वायरल बुखार से पीड़ित हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। साथ ही खाने में मौसमी फल और सब्जियों को शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें