फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन डिग्री तापमान गिरा, पर गर्मी से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में भीषण गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को तीन डिग्री तापमान में कम रहा है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम 44 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री था। 24 घंटे में तीन डिग्री तापमान गिरा है, लेकिन गर्मी से बिल्कुल भी राहत नहीं है। शनिवार सुबह नौ बजे से ही तेज धूप निकली। दोपहर में धूप इस कदर थी कि बाजार व सड़कों पर सन्नाटा रहा। शाम पांच बजे के बाद धूप कम होने पर बाजार में कुछ चहल-पहल दिखी।

गर्मी में ऐसे रहें सुरक्षित
शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए खूब पानी पियें।
सूती और ढीले कपड़े पहनें। यह शरीर को ठंडा रखने में मददगार हैं।
दोपहर के समय घर से अनावश्यक रूप से बाहर जानें से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें