फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चंदन चौकी पीएचसी पर शुरू होगी टेली मेडिसिन सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थारू जनजाति के लोग अब विशेषज्ञ डॉक्टर से सीधे बातकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले सकेंगे। थारू जनजाति के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग चंदन चौकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में बड़ी संख्या में थारू जनजाति के लोग निवास करते हैं। थारू जनजाति के लोगों के लिए सरकार की ओर से कई विशेष योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए एकलव्य स्कूल सहित अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। अब टेलीमेडिसिन सुविधा के तहत लोग अपनी बीमारी से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर से घर बैठे बात कर सकेंगे।
चंदन चौकी पीएचसी पर टेलीमेडिसिन संबंधित सभी उपकरण मंगा लिए गए हैं। एक बीएमएस डॉक्टर और फार्मासिस्ट की भी तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा खून से संबंधित जांच की भी मशीन मंगा ली गई है, ताकि उनको भागदौड़ न करना पड़े। वैसे तो इस जनजाति की आबादी जनपद में 50,000 से अधिक है, लेकिन अभी यह सुविधा सिर्फ चंदन चौकी से जुड़े 10 से 15 हजार लोगों को मिलेगी। धीरे-धीरे अन्य क्षेत्र में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ै
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें