फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशोरी की खुदकुशी के बाद हंगामा, सड़क जाम की

विज्ञापन
संपूर्णानगर में लोगों को समझाने का प्रयास करते थाना प्रभारी।
विज्ञापन
संपूर्णानगर। दुष्कर्म के बाद आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत किशोरी के जान देने के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा। शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजन और ग्रामीणों समेत बजरंग दल के कार्यकर्ता ने पूर्णानगर-खजुरिया रोड पर जाम लगा दिया। सभी आरोपियों को फांसी की सजा देने और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की 17 वर्षीय पुत्री का शव पंखे से बृहस्पतिवार को लटकता मिला था। मामले में मृतका की मां ने दूसरे समुदाय के युवक पर पुत्री का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया था। किशोरी की मां ने बताया कि जोहिद अख्तर ने प्रेम प्रसंग में फंसाकर उसकी पुत्री का अश्लील वीडियो बनाया और मजबूर कर दुष्कर्म भी करता रहा।
वीडियो वायरल होने के बाद जब वह युवक के घर गई, तो उसको वहां से भगा दिया गया। बदनामी के डर से उसकी पुत्री ने जान दे दी। इसको लेकर बजरंग दल सिंगाही खुर्द व संपूर्णानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में परिजन के साथ भारी संख्या में ग्रामीण संपूर्णानगर-खजुरिया रोड पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच

इस घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर मृतका किशोरी के कमरे की जांच की। टीम ने हर तरफ से कमरे को खंगाला। साथ ही फांसी लगाई है या फिर किसी ने उसे लटकाया है, इसके बारे में भी टीम ने जांच की। टीम ने हर एंगल से कमरे की छानबीन करने के बाद साक्ष्य एकत्र किए हैं।


आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

मृतका की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी जोहिद अख्तर, शोएब अख्तर, शोहिल, जाहिद नूर आदि के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी जोहिद अख्तर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी परिवार के सदस्य फरार हैं, जल्द ही पुलिस उनको भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


-सियाराम वर्मा, थाना प्रभारी, संपूर्णानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें