फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चारा देने के बहाने खेत पर ले जाकर किशोरी से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मवेशियों के लिए चारा देने के बहाने एक युवक किशोरी को खेत पर ले गया और उससे छेड़खानी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दो अलग-अलग समुदायों का होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव निवासी युवक मवेशी के लिए चारा देने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को खेत पर ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी का मुंह दबा लिया और जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध और चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। अपने को फंसता देख आरोपी मौके से भाग निकला। किशोरी ने घर आकर परिजन को युवक की हरकत बताई।
किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला दो समुदायों का होने से एक पक्ष के लोगों में नाराजगी है। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें