फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नदी किनारे चारा लेने गए किशोर पर तेंदुए का हमला, मौत

Mon, 04 May 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संदीप कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिजुआ (खीरी)। शारदा नदी किनारे चारा काटने गए रामनगर कलां निवासी 14 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र शेषपाल पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, संदीप सोमवार शाम करीब चार बजे पशुओं के लिए चारा लेने नदी किनारे गया था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुए को भगाया।
घायल किशोर को तत्काल बिजुआ सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी बिजुआ सुशील कुमार तिवारी अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। क्षेत्र में रेंज सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। भीरा रेंज के फॉरेस्टर शरद मिश्र ने बताया कि शारदा नदी के पार मझगईं रेंज आती है, जबकि मझगईं रेंज के रेंजर अंकित कुमार ने इसे भीरा रेंज का मामला बताया। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें