फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगल में अकेला मिला किशोर, चार घंटे में परिवार तक पहुंची पुलिस

Thu, 17 Sep 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
परिवार के साथ किशोर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा-कुकरा मार्ग पर मंगलवार शाम जंगल के किनारे 14 वर्षीय किशोर अकेला मिला। वनकर्मियों की सूचना पर पहुंची भीरा पुलिस ने उसकी पहचान कर चार घंटे से कम समय में परिजनों को तलाश लिया। देर रात परिजन थाने पहुंचे, जहां पहचान की पुष्टि के बाद किशोर को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

गश्त के दौरान वनकर्मी राजेश दीक्षित और उनकी टीम को किशोर अकेला मिला था। पूछताछ में वह अपना नाम ही बता पाया और अन्य जानकारी देने में असमर्थ था। वनकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद किशोर को थाने लाया गया। पुलिस ने सामाजिक माध्यमों के जरिये उसके परिजनों की तलाश शुरू की।
सीओ महक शर्मा ने बताया कि चार घंटे से कम समय में किशोर के परिजनों की जानकारी जुटा ली गई। देर रात करीब 12 बजे उसके पिता संजय सोनी, दादी शिवकुमारी और भाई दुर्गेश भीरा थाने पहुंचे। पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने किशोर को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें