फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। सदरपुर गांव के पास औरंगाबाद की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे 17 वर्षीय एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पिता और मौसा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मितौली भेजा गया। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे औरंगाबाद की तरफ से आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे 17 वर्षीय रितेश राठौर पुत्र जगदीश राठौर निवासी बहादुरनगर थाना पिहानी जिला हरदोई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके पिता जगदीश और पीछे बैठे मृतक के मौसा छोटेलाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मितौली सीएचसी भेजा गया। जहां छोटेलाल की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मितौली से लखीमपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
रितेश मैगलगंज थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में अपने मौसा छोटेलाल के यहां पांच मई को तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आया था। यहीं से शनिवार को अपने घर वापस जा रहा था। मोटर साइकिल पर रितेश, उसके पिता जगदीश और मौसा तीन लोग सवार थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे के आधा घंटा बाद औरंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घायल तड़पते रहे। ग्रामीणों ने 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस के बुलाया तो एंबुलेंस भी काफी देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें