फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में हाईवोल्टेज ड्रामा: मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, प्रेमी से शादी कराने की मांग, पुलिस ने नीचे उतारा

Sat, 11 Jul 2026 11:23 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

तिकुनिया के खैरेटिया बाजार में शनिवार सुबह एक किशोरी ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे गांव में खलबली मच गई। वह अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग पर अड़ी थी। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। 
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरेटिया बाजार में शनिवार सुबह एक किशोरी प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मान मनौवल के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस उसे थाने ले आई। उसके परिजनों को बुलाया गया है। 

विज्ञापन




सुबह करीब 7:00 बजे ग्रामीणों ने एक किशोरी को टावर के सबसे ऊंचे स्थान पर बैठे देखा। जींस पैंट पहने होने और चेहरा दुपट्टे से ढका होने के कारण शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पाई। बाद में पता चला कि वह एक किशोरी है जो एक युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर नीचे उतरी किशोरी 
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल अवनीश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और किशोरी को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद किशोरी को टावर से नीचे उतारा जा सका। उसे तुरंत कोतवाली ले जाया गया। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें