पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा।
- फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरेटिया बाजार में शनिवार सुबह एक किशोरी प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मान मनौवल के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस उसे थाने ले आई। उसके परिजनों को बुलाया गया है।
सुबह करीब 7:00 बजे ग्रामीणों ने एक किशोरी को टावर के सबसे ऊंचे स्थान पर बैठे देखा। जींस पैंट पहने होने और चेहरा दुपट्टे से ढका होने के कारण शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पाई। बाद में पता चला कि वह एक किशोरी है जो एक युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी।