भीरा। थाना क्षेत्र में सोमवार को कोचिंग के लिए घर से निकली किशोरी को जबरन ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने एक युवक पर बेटी को जबरन ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए भीरा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मामले को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल और भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ता भीरा थाने पहुंचे और सीओ गोला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, रासुका के तहत कार्रवाई और आरोपी के घर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ गोला जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा लिखा जा रहा है। संवाद