धौरहरा। हसनपुर कटौली गांव निवासी परमेश्वर पुत्र मथुरा ने ईसानगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा पप्पू (13) मंगलवार को कटौली बाजार से किराने का सामान लेने गया था। शाम तक नहीं लौटा तो तलाश शुरु की, पर पता नहीं चल सका। पिता ने अनहोनी की आशंका जताई है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरु की है। संवाद