फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर से लापता किशोर पंजाब के अमृतसर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर से दो दिन पहले लापता हुआ किशोर पंजाब में मिला है। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी रवि वर्मा का 15 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार लखीमपुर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ता है। 13 अगस्त को वह कुछ जरूरी कापी किताबें लेने लखीमपुर गया था,लेकिन लौटा नहीं।
विज्ञापन

गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने बुधवार रात उसे अमृतसर पंजाब से ढूंढ लिया। एसओ अनिल सैनी ने बताया पूछताछ में हर्षित ने बताया कि वह लखीमपुर में कामनाथ मार्केट के पास पहुंचा था। उसी समय तीन लोगों ने उसे रोककर आगे जाने वाले रास्ते की जानकारी ली।
इसके बाद उन लोगों ने हर्षित से यह भी पूछा कि कहां रहते हो। उसके बाद बातों में हर्षित को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो वह अनजान जगह एक गाड़ी में था। आसपास कोई नही था। वह गाड़ी से निकलकर चुपचाप भाग निकला और आसपास की दुकान पर पूछा तो पता चला वह अमृतसर पंजाब में है। हर्षित अमृतसर थाने पहुंचा और आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें