फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बैंककर्मी की पत्नी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर स्थित एक बैंक शाखा कर्मी की पत्नी ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नगर की राघव कुंज में अपने बैंक कर्मी पति के साथ रह रही निधि शुक्ला ने मुकदमे में कहा है कि कुंडरी रकाबगंज लखनऊ उत्तरी निवासी उसके पिता धीरेंद्र शुक्ला ने उसका विवाह 13 दिसंबर 2021 को कुंडरी रकाबगंज लखनऊ उत्तरी के ही निवासी सुभाष चंद्र वाजपेई के पुत्र अभिषेक के साथ किया था।
विज्ञापन

ससुरालवालों ने जेवर-गहने गिरवीं रखकर प्लाट ले लिया, और जेवर छुड़ाने के लिए मायके से पांच लाख रुपये लाने की बात कहने लगे। 15 अगस्त की सुबह मार-पीटकर निधि, उसकी मां को घर से निकाल दिया। पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति अभिषेक, सास मैना बाजपेई, ससुर सुभाष चंद्र बाजपेई, जेठ अभय कुमार बाजपेई, जेठानी सुनीता वाजपेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें