परिजन बोले- हत्या कर लटकाया गया शव
परिजनों ने बताया कि शहतूत की पतली टहनी में शव पुराने दुपट्टे से बंधा था। शव आधे से अधिक जमीन पर टिका था। दोनों पैरों में चप्पल थी। दाएं पैर की चप्पल टूटी थी। सवाल उठ रहा है कि जमीन से तीन फुट ऊंची टहनी से कोई कैसे फंदे से लटक सकता है। परिजनों ने आरोप लगाया था कि हत्या के बाद किशोरी के शव को टहनी से लटकाया गया। काफी पुराना दुपट्टा किशोरी के वजन से फटा क्यों नहीं... इसकी भी जांच की जा रही है।
लाही की मड़ाई करने के लिए आया था फोन
बताते हैं कि किशोरी की मां को किसी ने लाही की मड़ाई करने के लिए फोन किया था। इसके बाद वह चली गई थी। किशोरी की मां और उसकी बहन मजदूरी आदि करके अपना पेट पालती हैं।