फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गुरुकुल एकेडमी में वॉलीबॉल कोर्ट पर भिड़ीं जाेनों की टीमें

Fri, 31 Jul 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के गुरुकुल एकेडमी में आयोजित सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी। स्रो
विज्ञापन
पलियाकलां। गुरुकुल एकेडमी में सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें प्रदेश के नौ जोन की टीमें और लगभग 335 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मेजबान गुरुकुल एकेडमी की टीम बरेली जोन का प्रतिनिधित्व कर रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर नॉर्थ, कानपुर साउथ, लखनऊ नॉर्थ, लखनऊ साउथ, मेरठ और बनारस जोन की टीमें शामिल हैं। लीग मुकाबलों के अंडर-14 वर्ग में लखनऊ साउथ, मेरठ और गोरखपुर ने अपने मुकाबले जीते। अंडर-17 में गोरखपुर, आगरा और लखनऊ नॉर्थ विजेता रहे। अंडर-19 में लखनऊ साउथ, लखनऊ नॉर्थ और कानपुर साउथ की टीमों ने अगले चरण में स्थान बनाया।
प्रतियोगिता का संचालन इवेंट इंचार्ज बृजमोहन मिश्र के निर्देशन में किया जा रहा है। टीम कोच वंश सिंह और टीम मैनेजर निर्भीक अग्रवाल खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। रवींद्र गुप्ता और आरिफ ने कॉमेंटेटर की भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल और अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें