जेई को कार से खींचने की कोशिश करता हमलावर।
जेई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संपूर्णानगर। राजस्व वसूली करने गई टीम पर एक उपभोक्ता ने कनेक्शन काटने पर हमला कर दिया। मामले में जेई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बुधवार को बिजली विभाग के जेई रामनारायण राठौर के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम बरेली फार्म में राजस्व वसूली के लिए गई थी। एक किसान का 30 हजार रुपये से अधिक का बकाया होने पर विभाग के अधिकारियों ने उनका कनेक्शन काट दिया। जब राजस्व वसूली की टीम लौट रही थी तो किसान ने अपने साथियों के साथ टीम की गाड़ी को घेर लिया और जेई को बाहर खींचने लगे।
इस बारे में जेई ने बताया कि मुख्तियार सिंह का बकाया होने पर नियमानुसार कनेक्शन काटा गया था। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ खींचतान व मारपीट की कोशिश की। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मुख्तियार सिंह पुत्र केवल सिंह को नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।