फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में श्रद्धा, चित्रकला में अनामिका रहीं अव्वल

विज्ञापन
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता।
विज्ञापन
मितौली। राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली में इंडियन बैंक मंडलीय कार्यालय की तरफ से एक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में श्रद्धा गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अनामिका यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में विवेक शुक्ला व रस्साकशी बालक वर्ग में कक्षा 10 ए व बालिका वर्ग में कक्षा 10 ई की छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। हाईस्कूल के मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। इंडियन बैंक के मंडल प्रमुख मिथिलेश कुमार न विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सफलता के मूल मंत्र दिए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक बलबीर सिंह और प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश शुक्ला ने बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संचालन शिक्षक निर्मल सिंह ने किया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक सत्येंद्र पाल सहित इलाहाबाद बैंक के अधिकारी कर्मचारी व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें