नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे ऐतिहासिक चैती मेले की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मेले का उद्घाटन 25 मार्च को किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि चैती मेला स्थल को फूल पत्तियों से सजाया गया है। मेले में नाव, ब्रेक डांस, ज्वाइंट व्हील, ड्रेगन सहित कई झूले और मौत का कुआं आदि लगाए गए हैं। मेले का उद्घाटन 25 मार्च को होगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत 26 को पं. मयंक शेखर पांडे द्वारा रामायण गोष्ठी, 27 को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 28 को स्थानीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, 29 को भोजपुरी संगीत, 30 को स्थानीय संगीत सम्मेलन, 31 को श्रीकृष्ण मनोहारी कला केंद्र द्वारा कार्यक्रम, एक अप्रैल को मुबारक अली एंड पार्टी का कार्यक्रम, दो को संत निरंकारी सत्संग मंडल का कार्यक्रम, तीन अप्रैल को कुलहिंद मुशायरा, चार को स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, पांच को गायन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग, छह को गायन प्रतियोगिता सीनियर वर्ग, सात को कठपुतली का कार्यक्रम, आठ को नृत्य प्रतियोगिता, नौ को काला जादू, 10 अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 11 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारिका विमोचन, पुरस्कार वितरण और मेले का समापन होगा।
मेला कोतवाली का प्रभारी एसएन द्विवेदी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था समिति, आवंटन समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति और स्मारिका समिति बनाई गई है। इनके लोगों ने मेले की तैयारी पूरी कर ली है।