फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय तबादला: शैक्षिक अभिलेखों की फाइल लेने के लिए उमड़ीं शिक्षिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय तबादला होने के बाद शनिवार को शैक्षिक अभिलेखों की फाइल लेने के लिए शिक्षिकाओं की भीड़ बीएसए दफ्तर पर उमड़ी। ज्यादातर शिक्षिकाएं अपने शैक्षिक अभिलेखों की फाइल लेने के लिए आईं, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मची रही। तबादला सूची बीएसए के पास नहीं पहुंचने से अभी कुल तबादला होने वाली शिक्षिकाओं की संख्या को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि विभागीय सूत्र बताते हैं कि करीब 1100 शिक्षिकाओं का तबादला दूसरे जनपदों में हुआ है, जिसके चलते शैक्षिक अभिलेख वापस लेने के लिए शिक्षिकाओं की भीड़ लग गई है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि जिन्हें शनिवार को फाइल नहीं मिल पाई है, उन्हें सोमवार को अभिलेखों की फाइल दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें