फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी पहुंचीं थाने, किसानों और अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह शनिवार को पलिया थाने पहुंचीं, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लेखपालों को दिशा निर्देश दिए, बाद में किसानों से भी बातचीत कर उनका सहयोग मांगा।
विज्ञापन

आईजी दिन में 11:30 बजे थाने पहुंचीं। यहां सबसे पहले उन्होंने एसडीएम डॉ अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, सीओ संजय नाथ तिवारी की मौजूदगी में लेखपालों से वार्ता की। पंचायत चुनाव के मद्देनजर उन्होंने मौजूदा प्रधान और विपक्षियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लेखपाल अपने क्षेत्र के हल्का इंचार्जों से संपर्क कर सभी को चिन्हित कराने का कार्य करें। सीओ संजय नाथ तिवारी ने कहा कि पंचायत चुनाव की लिस्ट फरवरी में जारी होने की सूचना मिली है जिसको लेकर सभी सतर्क रहें। आईजी रेंज ने महिला थाने की जमीन के बारे में जानकारी ली। जिसपर बताया गया कि महिला थाना यहां से डेढ़ किलोमीटर दूर पटिहन रोड स्थित जमीन पर बनाया गया है। आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जहां भी महिला थाना हो वहां बाढ़ आने की आशंका नहीं होनी चाहिए। उन्होंने थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के बारे में जानकारी लेने के बाद निस्तारित शिकायतों के बारे में पूछताछ की। आखिर में उन्होंने किसानों से बातचीत कर प्रशासन का सहयोग और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान इंस्पेक्टर भानूप्रताप सिंह, अपराध निरीक्षक अनिल कुमार समेत थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
किसान आंदोलन में दिल्ली जाने का किया एलान
गोला गोकर्णनाथ। दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली किसानों की रैली में घर में नजरबंद राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने 24 जनवरी को सुबह दिल्ली जाने का एलान किया है।
विज्ञापन

राकिमसं जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि उन्हें पुलिस दवा लेने के लिए गोला भी नहीं जाने दे रही है। ऐसे में वह खराब स्वास्थ्य के बावजूद रविवार को वह दिल्ली जाएंगे। उनके हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें दवा लेने की लिखित इजाजत दी। उन्होंने दावा किया कि वह हर हाल में रविवार को दिल्ली जाएंगे।
गांव पहुंचे अधिकारियों को दिया ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। दिल्ली जाने से रोकने के लिए गांव पहुंचे एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आरके वर्मा को भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने नौ सूत्रीय ज्ञापन देकर गन्ना मूल्य घोषित कराकर किसानों के फंसे अरबों रुपयों का भुगतान कराने, उपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अध्यादेश पास करने, कृषि बिल वापस लेने, ग्राम पंचायतों में हुए घोटालों की जांच कराने, छुट्टा पशुओं से बर्बाद हो रही फसलों से किसानों को बचाने, डीजल, खादों में मूल्यवृद्धि रोकने, पात्र किसानों को शत प्रतिशत किसान सम्मान निधि दिलाने की मांग की है।
ममरी। गांव सेखवापुर पहुंचे एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आरके वर्मा ने किसानों और किसान नेता महादेव प्रसाद वर्मा को समझा-बुझाकर दिल्ली न जाने का दबाव बनाया। काफी देर बातचीत होने के बाद किसान अधिकारियों की बात मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें