फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का बीएसए कार्यालय पर धरना

Thu, 26 Feb 2026 10:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। टीईटी 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने धरना दिया। धरना टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित किया गया, इसमें विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए शिक्षिका प्रतिभा यादव ने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने नियमों के तहत सेवा प्राप्त की है। ऐसे में बाद में टीईटी अनिवार्य करना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से पुराने शिक्षकों को इस अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने कहा कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अंत में शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें