फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक, प्रधान मिलकर करें स्कूलों का कायाकल्प: सदर विधायक

विज्ञापन
लखीमपुर में विद्यालय प्रबंध समिति उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सदर विधायक को स्मृति चिह्न देते बीई?
विज्ञापन
ब्लॉक लखीमपुर में हुआ विद्यालय प्रबंध समिति उन्मुखीकरण कार्यक्रम
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शिक्षक और प्रधान मिलकर स्कूलों का कायाकल्प करें और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माहौल तैयार करें। यह बात सदर विधायक योगेश वर्मा ने बुधवार को लखीमपुर ब्लॉक के विद्यालय प्रबंध समिति उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से विद्यालयों की सूरत बदल रही है, शिक्षक भी बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानों, एसएमसी अध्यक्षों व शिक्षकों से मिलकर काम करने की अपील की।
डायट प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता ने नए सत्र से शिक्षकों को मनोयोग से काम में जुटने को कहा। कार्यक्रम में एसएमसी के गठन, अधिकार व उत्तरदायित्वों, विद्यालय के 14 पैरामीटर्स पर संतृप्तिकरण, निपुण भारत अभियान, डीबीटी समेत तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। रिसोर्स सेंटर की विशेष शिक्षिका अर्पणा पांडेय ने दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं व उन्हें शिक्षित करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी को खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा, मनोज शुक्ला, एआरपी कुलदीप गौतम, उस्मान, संजय वर्मा, नागेंद्र वर्मा व प्रधान रामदत्त वर्मा आदि ने संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन उत्तम पांडेय ने किया। कार्यक्रम में रजनीश वर्मा, विपिन पांडेय, उमाशंकर त्रिवेदी, आलोक मिश्रा, राजेश कनौजिया, सीपी वर्मा, प्रधान रामेंद्र वर्मा, आदित्या कुमारी, गीतांजलि जायसवाल, ज्योति वर्मा, प्रीति शुक्ला, विनीत दीक्षित, संध्या वर्मा, सुमन वर्मा व आकांक्षा समेत सभी स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें